:


म0टे0नि0लि0 का एक सशक्त वित्तीय आधार है तथा गत वर्षों में इसके निष्पादन में लगातार सुधार हुआ है। इस उपभोक्ता आधार 5.92 मिलियन है।

म0टे0नि0लि0 के  पास दिनांक 31-03-2006 तक 105698.8 मिलियन रुपए* की आरक्षित एवं अधिशेष राशि तथा 146918.8 मिलियन रुपए* की स्थिर परिसंपत्तियां हैं जो तदनुसार दिनांक 31-03-2005 को क्रमश: 103138.2 मिलियन तथा 142522.5 मिलियन थी।

वित्तीय प्रचालन  

§         विनिवेश/जीडीआर/एडीआर

§         टेलीफोन बॉन्ड  

§         पूंजीगत व्यय 

निम्नलिखित प्रचालनों से म0टे0नि0लि0 का संसाधन आधार प्रबल एवं दृढ़ हुआ है :
विनिवेश/ वैश्विक निक्षेपागार प्राप्तियां(जीडीआर)

 

म0टे0नि0लि0 भारत सरकार द्वारा इक्विटी के डिस्वेस्टीचर/जीडीआर के संबंध में भारत में सर्वोपरि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से है। भारत सरकार ने दिनांक 31-03-2004 तक लगभग 275.63 मिलियन शेयरों(जीडीआर के माध्यम से 70 मिलियन शेयरों सहित) का विनिवेश किया है। दिनांक 31-03-2004 को म0टे0नि0लि0 के बकाया शेयर 630 मिलियन थे जिसमें से 354.37 मिलियन शेयरों(56.25% लगभग) पर भारत सरकार का स्वामित्व था। म0टे0नि0लि0 के शेयर को राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज, मुम्बई,  दिल्ली,  चैन्नई तथा कलकत्ता के स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया गया है।

म0टे0नि0लि0 को दिनांक 06-11-2001 को न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया था। इससे इसके प्रचालन में और अधिक पारदर्शिता आती है।

कंपनी की इक्विटी को सार्वभौमिक रुप से विदेशी संस्थागत निवेशकों, अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों, अनुसंधान विश्लेषकों, व्यापारी बैंकरों द्वारा उत्कृष्ट खरीद माना जाता है।

शेयरधारिता तथा लाभांश  

म0टे0नि0लि0 की प्रदत्त पूंजी 6300 मिलियन रुपए है तथा कंपनी में भारत सरकार के पास वर्तमान में 56.25% अंश का स्वामित्व है। कंपनी पिछले कई वर्षों से लगातार 6300 मिलियन रुपए की प्रदत्त शेयर पूंजी पर लाभांश का भुगतान कर रही है। वित्त वर्ष 2005-06 के लिए अंतिम लाभांश 40% (30% अंतरिम लाभांश सहित) घोषित किया गया है।

पूंजीगत व्यय  

वर्ष 2004-005 में 9.98 बिलियन रुपए के मुकाबले वर्ष 2005-06 के दौरान पूंजीगत व्यय  6.92 बिलियन रुपए* था तथा दोनों वर्षों के लिए पूंजीगत व्यय आंतरिक संसाधनों से पूरा किया गया था। परिसंपत्तियां वर्ष 1986-87 में 9.79 बिलियन रुपए से बढ़कर वर्ष 2005-05 में 146.99* बिलियन रुपए हो गई हैं। 

*गैर लेखापरीक्षित आंकड़े